माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आयुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को मेरठ मंडल में स्थित समस्त नगरीय निकायों में लंबित आडिट आपत्तियों पर अनुश्रवण के लिए बैठक हुई। आयुक्त मेरठ मंडल हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर निगम गाजियाबाद एवं मेरठ के अपर नगर आयुक्त, मेरठ मंडल के जनपदों के प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, एवं नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के समस्त अधिशासी अधिकारी गण उपस्थित हुए।
बैठक में उपनिदेशक ऑडिट देवेंद्र ने निकायों में लंबित आडिट आपत्तियों का विवरण दिया। कमिश्नर ने शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन निकायों द्वारा अनुपालन कार्यवाही में लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में गंभीर प्रकृति की आपत्तियों पर भी चर्चा हुई। इसमें राजस्व क्षति, अधिक भुगतान, अनियमित भुगतान, गबन के प्रकरण, सेवा संबंधी अधिष्ठान के प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई एक माह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए।