दौराला - जैनपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। स्रोत : आयोजक
दौराला। जैनपुर गांव स्थित शिव मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ पर गांव में भक्तिमय माहौल रहा। कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ यात्रा में हिस्सा लेकर धर्म लाभ कमाया।
कथा आयोजक गौरव खारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का वाचन मथुरा से आए कथावाचक नारायण स्वरूप करेंगे। कथा के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ना है। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह रहा। कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर सुख-समृद्धि की कामना की।