मेरठ में अपहरणकर्ताओं ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के बहाने अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को मुंबई से बुलाया था। उन्हें एडवांस रकम दी और एयर टिकट बुक कराए। आठ लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद उन्हें मुंबई लौटने के लिए 20 हजार रुपये भी दिए। सुनील पाल ने खुद यह जानकारी अपने फैंस और मीडिया को दी है।
सुनील पाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया गया है कि सुनील पाल के पास करीब 15 दिन पहले पहले किसी अमित नाम के शख्स की कॉल आई थी। उसनेे खुद को एक इवेंट कंपनी का मालिक बताया और कहा कि मैं चाहता हूं आप हरिद्वार के एक फाइव स्टार होटल में बर्थ-डे पार्टी प्रस्तुति देें।
डील कंफर्म करने के लिए आरोपी ने सुनील पाल के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो दिसंबर को सुनील पाल दिल्ली पहुंचे। इवेंट कंपनी की गाड़ी से वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। रास्ते में हाईवे पर कुछ खाने के लिए रुके।
सुनील पाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian
जहरीला इंजेक्शन लगाने और बोरे में बंद कर फेंकने की धमकी
हाईवे पर खाना खाने के बाद जैसे ही सुनील पाल गाड़ी की ओर बढ़े, तभी तीन लोग फैन की तरह फोटो क्लिक कराने उनके पास आए और उन्हें गाड़ी के अंदर धकेल दिया।
आरोपियों ने उनका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें सबसे पीछे लेटने को कहा। किसी को दिखाई देने या शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी करीब एक घंटा गाड़ी चलाकर उन्हें एक घर में दूसरी मंजिल पर ले गए। वहां और भी लोग मौजूद थे। सुनील पाल को जहर का इंजेक्शन लगाने और बोरे में बंदकर फेंकने की धमकी दी गई।
सुनील पाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian
फिरौती में 20 लाख रुपये मांगे तो सुनील पाल ने कहा कि इतना नहीं हो पाएगा। इस पर बदमाशों ने कहा कि सुबह तक जवाब देना। सुबह बदमाशों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये का ही इंतजाम हो पाएगा।
सुनील पाल ने कहा कि पैसे के लिए पत्नी को कॉल करुंगा तो वह परेशान हो जाएगी। दोस्तों से फोन कर मंगवाता हूं। सुनील ने दोस्तों से पैसे मंगवाए और आठ लाख रुपये का इंतजाम हो पाया। बदमाशों ने कॉमेडियन से डेबिट-क्रेडिट कार्ड भी मांगे, जिस पर उन्होंने कहा कि वे ये सब नहीं रखते।
यह भी पढ़ें: Kidanapping: मशहूर काॅमेडियन सुनील पाल का अपहरण, मेरठ में 24 घंटे रखा बंधक, ऑनलाइन फिराैती लेकर सड़क पर छोड़ा
सुनील पाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
...हरकत बुरी, आदमी बुरे नहीं
फिरौती के रुपये मिलने पर आरोपियों ने सुनील पाल से कहा कि आपको छोड़ देते हैं। साथ ही कहा, हमने आपके आने की फ्लाइट कराई थी, जाने की भी कराएंगे। यह कहकर उन्हें मुंबई वापस फ्लाइट से लौटने के नाम पर बदमाशों ने 20 हजार रुपये भी दिए। बदमाशों ने कहा कि हमारी हरकत बुरी है, हम आदमी बुरे नहीं हैं। इसलिए कभी बद्दुआ मत देना। कभी पैसा हुआ तो तुम्हारी रकम वापस लौटा देंगे। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद वह मुंबई लाैटे।
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस को नहीं लगी भनक
बदमाश सुनील पाल का अगवा कर मेरठ में लाए। किसी घर में करीब 24 घंटे बंधक रखा। फिरौती की रकम भी ऑनलाइन वसूलकर उन्हें छोड़ा गया। लेकिन मेरठ पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इससे जिले की सीमा और शहर की सड़कों पर होने वाली चेकिंग के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। सराफ ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। आरोपियों के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए। मुंबई पुलिस ने भी एफआईआर मेरठ स्थानांतरित करने की बात कही है।
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
मैं मानसिक आघात से जूझ रहा हूं
सुनील पाल का इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं उनका कहना है कि इस घटना के बाद से ‘मैं मानसिक आघात से जूझ रहा हूं। कुछ लोग इस मामले को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मेरे दोस्तों के पास पैसा भेजने के रिकॉर्ड हैं, पुलिस से शिकायत हुई है। अगर ये घटना झूठी होती तो हम पुलिस को शामिल नहीं करते।