फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध टेंपो संचालन से परेशान कॉलोनी वासियों ने एसपी देहात को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महाराणा प्रताप नगर, अमन कॉलोनी के निवासियों ने अवैध टेंपो संचालन से परेशान होकर एसपी देहात अभिजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि देवी मंदिर और लोकप्रिय रोड पर डग्गामार टेंपो संचालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं, जिससे जाम और झगड़े की स्थिति बनती है।
बताया कि टेंपो चालक सवारी बैठाते समय मुख्य मार्ग और देवी मंदिर के पास अवैध रूप से खड़े रहते हैं। कई चालक नशे के आदी भी हैं और महिलाओं को असभ्य तरीके से देखते हैं। इसके अलावा इनका संचालन कई वर्षों से अवैध रूप से चल रहा है और अधिकांश टेंपो के कागजात अपूर्ण हैं। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूर्व में कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध टेंपो संचालन पर रोक के आदेश दिए गए हैं लेकिन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस मौके पर कॉलोनी वासियों में वार्ड के पूर्व सदस्य अंकुर गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा, रिहान मलिक, दिग्विजय सिंह, अंकित शर्मा, कपिल ठाकुर, उषा सक्सेना, संजीव कुमार, अशोक कुमार, गीता देवी, पिंकी देवी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें