फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनाइजर पर ग्राम पंचायत की जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनाइजर पर ग्राम पंचायत की जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन

सरधना। सरधना देहात क्षेत्र में लोकप्रिय रोड नई बस्ती में एक कॉलोनी काटी जा रही है। इस कॉलोनी की भूमि में कुछ भूमि ग्राम पंचायत की बताते हुए प्रधान पति ने इसकी शिकायत एसडीएम से की, जिस पर एसडीएम ने जांच बैठा दी है। बृहस्पतिवार को चकबंदी विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पैमाइश की, जिसकी टीम जांच रिपोर्ट शनिवार को एसडीएम को सौंपेगी। एसडीएम का कहना है कि ग्राम पंचायत की भूमि को कॉलोनाइजर से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सरधना नगर के लोकप्रिय रोड पर नई बस्ती में फौजी एवन कॉलोनी के नाम पर प्लाटिंग का काम चल रहा है। कॉलोनाइजर पर चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत की करीब ढाई हजार गज भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत ग्राम प्रधान सरधना देहात पति सय्यद मुमताज अली ने एसडीएम से की है। एसडीएम ने चकबंदी विभाग के कानूनगो नरेश यादव, लेखपाल राकेश मौर्य व कानूनगो रामलाल के नेतृत्व में टीम गठित कर पैमाइश के लिए मौके पर भेजी।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम द्वारा मौके पर की गई पैमाइश में उक्त भूमि कुछ अधिक पाई गई। जिसकी रिपोर्ट टीम शनिवार को एसडीएम को सौंपेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्लाट खरीदने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं, कॉलोनी मालिक हाजी हसमत फौजी का कहना है कि उनकी कॉलोनी में न तो ग्राम पंचायत की भूमि है और न ही अधिक भूमि ली है। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। कुछ लोग उन्हे जांच के नाम पर परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं।
कॉलोनाइजर द्वारा लोकप्रिय रोड पर एवन फौजी के नाम से काटी जा रही कॉलोनी में करीब ढाई हजार गज भूमि ग्राम पंचायत की है। कॉलोनाइजर ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों से मिलकर रिकार्ड में हेराफेरी की है।
विज्ञापन

- सय्यद मुमताज अली, ग्राम प्रधान पति, सरधना देहात
टीम द्वारर शुक्रवार को मौके पर गई जमीन की पैमाइश में कुछ भूमि अधिक जरूर पाई गई। जांच टीम शनिवार को अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेेगी
- नरेश कुमार, कानूनगो, चकबंदी विभाग
शिकायत पर चकबंदी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। यदि चकबंदी विभाग द्वारा रिकार्ड में कुछ हेराफेरी की गई होगी तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
- अमित कुमार भारतीय, एसडीएम, सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें