फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखौदा बाईपास पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खरखौदा बाईपास पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुलंदहशर के सिकंदराबाद निवासी विनीत वर्मा उर्फ चंचल बाइक से हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। खरखौदा बाईपास पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर हापुड़ के कोठी गेट निवासी गौतम कुमार और आकाश कुमार सवार थे। दोनों युवक हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। हादसे में तीनों कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें