मेरठ। परतापुर दिल्ली रोड स्थित वासु मोटर्स के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक युवक बाइक समेत नाले में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नाला लगभग बारह फीट गहरा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को और क्रेन मंगाकर बाइक को नाले से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि नाले में गिरे युवक कुंडा निवासी सुमित पुत्र महेंद्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के पेट में नाले का गंदा पानी चला गया था। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया।