मवाना। मवाना शुगर मिल के पास मीवा मार्ग पर छोटे हाथी व ट्रैक्टर की भिड़ंत मेें छोटा हाथी सवार दो लोग घायल हो गए। छोटा हाथी भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
बेगमपुर दिल्ली निवासी हरिशंकर पुत्र भूदेव प्रसाद व योगेंद्र पुत्र श्रीपाल ने बताया कि वे छोटा हाथी में कुछ सामान लेकर दिल्ली से गांव मीवा जा रहे थे। बीती देर रात मवाना शुगर मिल के पास मीवा मार्ग पर तेज गति से सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए छोटा हाथी में टक्कर मार दी। जिससे छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया तथा वे दोनों घायल हो गए। वहीं, चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी।