फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई, बड़े भाई की जगह दे रहा था विज्ञान का पेपर

Sun, 01 Mar 2020 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा दे रहा एक मुन्नाभाई पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मुन्नाभाई पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा दे रहा एक मुन्नाभाई पकड़ा गया है। राम सहाय इंटर कॉलेज में वह अपने बड़े भाई की जगह फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा दे रहा था। एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार की सूचना पर उसे शनिवार सुबह पकड़ा गया। इस संबंध में नौचंदी थाने में धोखाधड़ी और कूट रचित साक्ष्य बनाने के के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपी भाई पुलिस हिरासत में हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


नौचंदी पुलिस ने बताया कि परीक्षा दे रहे आरोपी छात्र का बड़ा भाई 12वीं कर चुका है। उसकी जन्मतिथि एक जुलाई 1988 है, लेकिन उसने एक जुलाई 1998 की जन्मतिथि के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र बनवाए। फिर उसने अपने छोटे भाई के उसमें फोटो लगवाए, ताकि वह पकड़ में न आ सके। वह कम उम्र दर्शाकर नौकरियों केलिए योग्य होना चाह रहा था। राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुख नंदन त्यागी ने बताया कि बड़े भाई ने प्रवेश पत्र पर भी छोटे भाई ही फोटो लगाया हुआ था, इस कारण पहले पकड़ में नहीं आया। उसका जो फर्जी आधार कार्ड था, उसमें फोटो साफ नहीं था। एसटीएफ को किसी ने इस बाबत सूचना दी होगी। तब उनकी टीम स्कूल आई और आरोपी को पकड़वाया। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि जिस छात्र की जगह आरोपी परीक्षा दे रहा था, वह लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज का संस्थागत छात्र है।

उम्र में पांच साल तक का फर्क, बैठाई जांच
एसडी सदर इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे सात विद्यार्थियों की प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की उम्र अलग-अलग निकली है। इनकी उम्र में पांच साल तक का फर्क है। ये विद्यार्थी माया देवी इंटर कॉलेज जाहिदपुर, प्रेजीडेंसी हायर सेकेंड्री स्कूल शताब्दीनगर आदि विद्यालयों के हैं। एसडी सदर केकेंद्र व्यवस्थापक ने इस संबंध में डीआईओस को पत्र लिखा है और जांच करने की मांग की है। इससे पहले भी तीन विद्यालयों के छात्रों की जांच चल रही है। उनकी उम्र में फर्क है। हालांकि उन्हें परीक्षा से देने से अभी नहीं रोका गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि और भी कई स्कूल रडार पर हैं, जिन पर जांच बैठाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञान का पेपर नहीं रहा आसान, विद्यार्थी हुए परेशान
हाईस्कूल में विज्ञान का पेपर छात्र-छात्राओं केलिए मुश्किल रहा। फिजिक्स से संबंधित सवालों में न्यूमेरिकल (गणनात्मक) सवाल ज्यादा थे, जिनमें परीक्षार्थी उलझ गए। इसके अलावा एक दो नंबर का सवाल खगोलीय दूरदर्शी से संबंधित आउट ऑफ सिलेबस था। काफी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। छात्रों में 25118 पंजीकृत थे, जिनमें से 2657 अनुपस्थित रहे, जबकि 18229 छात्राएं पंजीकृत थी, जिनमें से 825 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान और गणित केपेपर आसान रहे। सवाल सिलेबस से ही थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि आसान रहा पेपर। इन पेपरों में 17121 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3988 अनुपस्थित रहे। 

प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं कराए उपलब्ध, होगी एफआईआर
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों ने कई बार अंतिम तारीख बढ़ाए जाने केबाद भी प्रायोगिक परीक्षा के अंक और ओएमआर (एवार्ड) यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा नहीं कराए हैं। क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश दिए हैं कि अगर छह मार्च 2020 के बाद भी यह उपलब्ध नहीं कराए तो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। क्षेत्रीय सचिव ने बताया कि अभी भी काफी विद्यालय हैं, जिन्होंने सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 17 जिले आते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें