मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक इंटर कॉलेज की छात्रा को उसके मामा ने एक युवक के साथ घूमते हुए देख लिया। युवक छात्रा के कॉलेज में चपरासी है। छात्रा के मामा ने चपरासी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को उसका रिजल्ट आने वाला था। वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। इसी दौरान उसके कॉलेज का चपरासी उसे लेकर बुढ़ाना गेट चौराहे के पास बाइक पर घूम रहा था।
छात्रा का मामा किसी काम से बुढ़ाना गेट आए हुए थे। छात्रा के मामा ने दोनों को देख लिया और दोनों को पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। छात्रा के मामा ने चपरासी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर हंगामा की स्थिति देख लोग जमा हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग जा रही थी। इस बीच स्कूल का चपरासी से मिल गया था। चपरासी उसे कोचिंग सेंटर तक छोड़ने के लिए जा रहा था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि किसी भी पक्ष में कोई तहरीर नहीं दी है । दोनों पक्ष बिना कानूनी कार्रवाई करें मौके से चले गए।
-