फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भीष्म नगर में प्रबंध समिति एवं अभिभावकों की बैठक में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार एवं कॉलेज को गंभीर क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्या को 19 मई 2017 को 14 गंभीर आरोपों के सिद्ध हो जाने पर सेवा विमुक्त कर दिया था। तत्कालीन कमिश्नर के आदेश पर तत्कालीन जेडी ने कॉलेज में आकर अनिता पंवार ट्यूटर को चार्ज दिलवा दिया था। कॉलेज में कार्यरत तीन शिक्षिकाओं ने प्रबंध समिति को लिखित में दिया था कि वे कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगी। बैठक में प्रबंध समिति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दायर तीस याचिका अभिभावकों को दिर्खाइं तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी साक्ष्य क्षेत्र के लोगों तथा अभिभावकों को दिखाए। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने कॉलेज की प्रधानाचार्या एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघने का आरोप लगाया। कहा कि वे सभी प्रबंध समिति के साथ हैं। जहां आवश्यकता होगी वे लोग प्रबंध समिति के साथ चलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें