फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सरधना में कॉलेज चुनाव के विवाद में ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमले का आरोप, थाने पहुंचकर दी तहरीर

Wed, 30 Sep 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के कपसाड़ गांव में इंटर कॉलेज के प्रबंधक समेत अन्य पदों के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद के बीच ग्रामीण ने धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना के कपसाड़ गांव में इंटर कॉलेज के प्रबंधक समेत अन्य पदों के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार रात और बढ़ गया। करण सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। बुधवार को वह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


रास्ते में बैठने के दौरान विवाद का आरोप
करण सिंह पुत्र सुरेंद्र के अनुसार, मंगलवार रात वह गांव से मोदीपुरम जा रहा था। इसी दौरान वह गांव निवासी प्रमोद के यहां बैठ गया। आरोप है कि तभी गांव का ही एक व्यक्ति कार से वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

करण सिंह का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: 125 तारीखें, 22 गवाहों के बयान और बहस पूरी, आज फैसले की घड़ी, खाैफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज चुनाव को लेकर पहले से विवाद
करण सिंह के पक्ष के लोगों के अनुसार, इंटर कॉलेज में प्रबंधक समेत अन्य पदों के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से न्यायालय में विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भी लगातार टिप्पणियां और आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं।

एक पक्ष का कहना है कि कॉलेज के विभिन्न पदों पर नए सिरे से चुनाव कराया जाना चाहिए, जबकि दूसरे पक्ष पर लंबे समय से बिना चुनाव के पदों पर बने रहने का आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
बुधवार दोपहर घायल करण सिंह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें