फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचा कोरोना, एडीएम सिटी ऑफिस 48 घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इधर: कलक्ट्रेट पहुंचा कोरोना, एडीएम सिटी ऑफिस 48 घंटे के लिए बंद
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी ऑफिस के बाद अब कलक्ट्रेट तक भी कोरोना संक्रमण जा पहुंचा। कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी ऑफिस का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसके बाद एडीएम सिटी ऑफिस 48 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
एडीएम सिटी ऑफिस में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अन्य कर्मचारियों में खलबली मची है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित कर्मचारी को कोविड अस्पताल में आइसोलेट कराया है। वहीं, इस ऑफिस को सैनिटाइज किया गया। इससे पहले एसएसपी ऑफिस के दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। ऐसे में हॉटस्पॉट कहां बनाया जाना है इसको लेकर भी प्रशासन असमंजस की स्थिति में है। जिस स्थान पर एडीएम सिटी का ऑफिस है वह कचहरी परिसर में आता है। ऐसे में हॉटस्पॉट को 250 मीटर की परिधि में बनाया जाना है। कोरोना संक्रमित मिले कर्मचारी के परिवार और आठ अन्य लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किया है, जिनका मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर: कर्मचारी संक्रमित, आरटीओ आफिस दो दिन के लिए सील
मेरठ। आरटीओ के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर सोमवार को आरटीओ कार्यालय दो दिन के लिए सील कर दिया गया। सुबह डीएल बनवाने पहुंचे आवेदकों को भी लौटा दिया गया। विभाग में कई अन्य कर्मचारियों की तबीयत खराब बताई जा रही है।
शास्त्रीनगर स्थित आरटीओ कार्यालय हॉटस्पॉट में होने के कारण कई दिन बंद रहा था। अनलॉक वन में एक मई से कार्यालय खोला गया था। कोरोना संक्रमण के चलते बहुत कम लोगों को डीएल आदि के लिए बुलाया जा रहा था। हाल ही में वाहन पंजीकरण सेक्शन में कार्यरत एक बाबू के कोरोना पॉजिटिव आने से विभाग में हड़कंप मचा है। संक्रमित बाबू को श्रीराम कॉलेज में भर्ती किया गया है। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने सोमवार को काम बंद कराकर कार्यालय दो दिन के लिए सील करा दिया। आवेदकों को दो दिन बाद आने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी बीमार हैं, उन्हें भी कोविड की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कचहरी में फिर बरती जा रही लापरवाही
मेरठ। एडीएम सिटी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से कचहरी में भी खौफ का माहौल है। वहीं, सोमवार को कचहरी परिसर में सख्ती और सावधानी नदारद दिखी। कचहरी में किसी भी प्रवेश द्वार पर कोई भी थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन होता दिखायी नहीं दिया। न ही कचहरी परिसर को सैनिटाइज किया गया। कचहरी में सोशल डिस्टेंस का मखौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूमते दिखायी दिए। पुलिस-प्रशासन ने चेकिंग तक नहीं की। जिसके चलते कचहरी में निजी वाहन दौड़ते रहे। मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को शासन एवं प्रशासन में शिकायत दर्ज करायी जाएगी। कोरोना के प्रति सावधानी को लेकर हर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें