फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल प्रकरण: लखनऊ पहुंचा 623 मार्कशीट का बंडल, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में शासन

Thu, 09 May 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद इंटरमीडिएट के फिजिक्स विषय में आए समान अंक के प्रकरण में सभी 623 मार्कशीट का बंडल जिला प्रशासन ने विशेष वाहक के माध्यम से लखनऊ भेज दिया है। इन मार्कशीट के आधार पर शासन इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। 

विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के फिजिक्स के पेपर में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। यह पेपर दोबारा राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में हुआ था। आश्चर्य तब हुआ, जब इस पेपर में 623 में से 578 छात्रों के समान अंक आ गए।

थ्योरी में 70 में से 52 और प्रैक्टिकल में 30 अंक मिले। समान अंक 82 आने से बोर्ड की पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। डीएम अजय शंकर पांडेय ने इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपी।
विज्ञापन


अमित सिंह ने जांच में पाया कि 578 छात्रों को फिजिक्स में समान अंक 82 मिले हैं और 180 छात्रों को गणित में समान अंक 33-33 मिले हैं। जांच रिपोर्ट पर पूरे मामले की कार्रवाई की संस्तुति शासन को की गई। शासन ने डीएम से सभी अंकतालिकाओं का रिकॉर्ड मांगा। 

इसके बाद विशेष वाहक से सभी मार्कशीट लखनऊ भेजी गई। इस मामले को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा देख रहे हैं। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शासन ने जो कागज उनसे मांगे थे वह सब लखनऊ भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें