फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: पश्चिमी यूपी में ठंडी हवा का कहर, तापमान फिसला-दिनभर चली शीत लहर, प्रदूषण भी घटा

Mon, 08 Dec 2025 01:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Western UP Weather News: पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार को दिनभर शीत लहर और 10–15 किमी/घंटा की तेज हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर भी लाल श्रेणी से बाहर आ गया।

विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में महसूस होने लगा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव रहा। धूप तेज निकली, लेकिन हवा की 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ने ठंड को हावी रखा। लोगों ने दिन निकलते ही सर्द हवाओं का असर महसूस किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: दोहरे नामों ने बढ़ाई दावेदारों की टेंशन, मेरठ में एसआईआर प्रक्रिया ने बिगाड़ा चुनावी गणित 

तापमान में लगातार गिरावट, रातें और ठंडी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी एक से दो डिग्री की और गिरावट की संभावना जताई गई है।

हवा की रफ्तार बढ़ी तो सुधरी हवा की गुणवत्ता
तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। कई दिनों से लाल श्रेणी में चल रहा प्रदूषण अब लाल श्रेणी से बाहर आ गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान: 25.5°C
न्यूनतम: 10.5°
उच्चतम: 27°
सूर्योदय: 07:00 am
सूर्यास्त: 05:22 pm
वा की गति -18.5 km/h
आर्द्रता: 21%
बारिश की संभावना: 0%
चंद्रोदय: 9:02pm
चंद्रास्त: 11:03 pm 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें