बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए की गई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। हीट स्ट्रोक की आशंका बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीएचसी और पीएचसी पर कोल्ड रूम बनाए गए हैं। जहां हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को रखा जाएगा।
पिछले तीन से चार दिनों में मौसम में गर्माहट बहुत बढ़ी है। दोपहर में तो बुरा हाल है। पारा 40 से ऊपर चल रहा है। लू चल रही है। सीएचसी में माछरा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजूपत ने बताया कि सीएचसी एवं पीएचसी पर कोल्ड रूम बनाए गए हैं। यदि कोई हीट स्ट्रोक का मरीज है तो उसे तुरंत अपने नजदीकी सीएचसी या पीएचसी पर भर्ती कराया जाएगा। लोगों को गर्मी से बचना बचना चाहिए। बेहतर होगा कि दोपहर में भरी धूप में अपने घरों से न निकले और यदि निकलना पड़े तो खूब पानी पीकर जाएं। सिर को ढककर रखें और धूप से बचाएं। गर्मी में शीतय पेय अधिक लें।