फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

Wed, 10 Jan 2024 01:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Weather Update : मेरठ में मंगलवार को सर्दी ने जनवरी माह के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।वहीं, मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी माह में सर्दी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मंगलवार की ठंड ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान गिरते हुए 12.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 2018 को नौ जनवरी के दिन सबसे कम अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस था। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले। मौसम विभाग ने अभी 48 घंटे तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 12 जनवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले छह साल में नौ जनवरी सबसे सर्द रहने के साथ-साथ इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मंगलवार को सुबह से ही शीतलहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शाम तक शहरवासी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेलते रहे। दिनभर सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। शाम के बाद ही कोहरे की चादर भी बिछ गई। 

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी

पिछले 15 साल में नौ जनवरी
वर्ष          तापमान
2024       12.1
2023       17.5
2022      16.2
2021       20.4
2020       21.9
2019       15.1
2018       14.1
2017       17.5
2016       18.4
2015       16.9
2014        21.1
2013        20.2
2012        20.8
2011       17.1
2010      17.9
विज्ञापन

अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहने व अगले दो दिन शीतलहर व घना कोहरा जारी रहने के आसार हैं। 12 जनवरी के बाद दिन में हल्की धूप निकलने से राहत मिल सकती है। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

यह भी पढ़ें: 
लहराया परचम: मेरठ की एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को मिला अर्जुन अवाॅर्ड, परिजनों में खुशी का माहौल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें