फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ साहब, एसओ के सामने दुकान मालिक ने की थी महिला से अभद्रता

Tue, 11 Aug 2020 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लख्मी विहार और कीर्ति पैलेस के बाहर खुली शराब की दुकान के विरोध स्वरूप सोमवार को एसीएम सिविल लाइन और सीओ सिविल लाइन मौके पर जांच करने पहुंचे। लोगों से वार्ता के दौरान उन्हें खासे विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे बाद अफसर वहां से लौट गए।

विज्ञापन


एसीएम सिविल लाइन चंद्रेश कुमार, सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल के साथ दोपहर करीब एक बजे लख्मी विहार और कीर्ति पैलेस के लोगों से मिलने पहुंचे। आबकारी विभाग के निरीक्षक आशुतोष चौबे और एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। तभी भाजपा नेता डॉ. रवि प्रकाश भी वहां आ गए।

जांच टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों कॉलोनियों के काफी लोग वहां एकत्र हो गए। अफसरों ने पहले क्षेत्र का निरीक्षण किया और फिर लोगों से बात की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि यहां दुकान लोगों का डरा धमका कर और नियमों को ताक पर रखकर खोली जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि चाहे जो हो वह यहां दुकान नहीं खुलने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ने कहा कि सरकार द्वारा तैयार की गई नीति के तहत ही दुकानें खोली जा रही है। इतना सुनते ही लोग भड़क गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद मौजूद अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया।

इस दौरान लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जिस दिन वह यहां शांति पूर्वक धरना दे रहे थे, उस दिन एसओ के सामने ही दुकान स्वामी ने महिलाओं के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि हमले का भी प्रयास किया। लेकिन एसओ चुपचाप सड़क किनारे खड़े नजारा देखते रहे।

सिविल लाइन सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि जांच के लिए लख्मी विहार और कीर्ति पैलेस के लोगों के बीच पहुंचे थे, लोगों में दुकान को लेकर खासी नाराजगी है, सभी बिंदुओं पर जांच पूरी करने के बाद जल्द रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें