फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द बना आरटीओ का वाहन फोर साफ्टवेयर  

Mon, 22 Jan 2018 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
कंप्यूटर का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए आरटीओ में अपग्रेड किया गया वाहन-4.0 सिस्टम तकनीकी खामियों के साथ ही कर्मचारियों के लिए भी सिरदर्द बन गया है। सिस्टम के सही से काम नहीं करने पर लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी सिस्टम ठीक करने की कवायद जारी रहेगी। अधिकारियों को मंगलवार तक सिस्टम के सही होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा देश के सभी आरटीओ को वाहन-4.0 सॉफ्टवेयर के जरिये जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक प्रदेश के 31 आरटीओ कार्यालय इस केंद्रीय लिंक से जोड़े जा चुके हैं। यहां का आरटीओ कार्यालय भी वाहन-4.0 सॉफ्टवेयर से अपग्रेड किया जा चुका है। लेकिन न तो सिस्टम पूरी तरह काम कर रहा है और न ही सरकारी कर्मचारी सिस्टम को समझ पाए हैं। शनिवार को एनआईसी में अवकाश होने के चलते कोई भी तकनीकी अधिकारी सिस्टम को चेक करने आरटीओ नहीं पहुंचा। रविवार को अवकाश के बावजूद तकनीशियनों की टीम सॉफ्टवेयर को सही करने में जुटी रही। 
आरटीओ डॉ. विजय कुमार का कहना है कि वाहन-4.0 यहां के कर्मचारियों के लिए नया है। कुछ तकनीकी कमियों के कारण सिस्टम पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहा है। साथ ही कर्मचारी भी इसके लिए दक्ष नहीं हुए हैं। रविवार को भी सिस्टम पर काम किया गया। सोमवार को छुट्टी होने के बावजूद सिस्टम को दुरुस्त कराया जाएगा। उम्मीद है कि मंगलवार से सिस्टम काम करने लगेगा। 
विज्ञापन

लॉगिन तक नहीं कर पा रहे कर्मचारी 
आरटीओ में तैनात स्टाफ का हाथ तकनीकी रूप से तंग है। स्मार्ट हो चुके आरटीओ में तकनीकी कार्य आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे है। अब वाहन-4.0 सिस्टम आने से सरकारी कर्मियों के सामने एक और चुनौती खड़ी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकारी स्टाफ वाहन-4.0 सिस्टम को चलाना तो दूर उसका लॉगिन तक नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें