फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी की महिला डॉक्टर और इंचार्ज से किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने सीएचसी की महिला डॉक्टर और इंचार्ज से किया जवाब तलब
विज्ञापन

मेरठ। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और पूर्व महामंत्री अनिल कुमार जंगाला की शिकायत पर मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला डॉ. श्वेता चौहान और इंचार्ज डॉ. सतीश भास्कर से जवाब तलब किया गया है। आरोप है कि अधिवक्ता की पुत्रवधू का प्रसव न कराए जाने और एंबुलेंस मुहैया न कराए जाने के कारण जच्चा-बच्चा मरने से बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन

शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 19 मार्च को उनके भतीजे अनुराग की पत्नी प्रिया को प्रसव पीड़ा होने पर मवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बार-बार सूचना देने के बावजूद चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे। गर्भवती प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में बेहोश हो गई। दूसरे अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात कही तो एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई। प्राइवेट गाड़ी में बेहोश गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया गया। तब जच्चा-बच्चा की जान बच पाई। सीएमओ ने मामले को बेहद लापरवाही वाला माना और दोनों डॉक्टर से जवाब तलब कर लिया। सीएमओ का कहना है कि जवाब मांगा गया है। अनिल जंगाला का कहना है कि इस मामले को वह मुख्यमंत्री स्तर तक उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें