मेरठ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करना शुरू कर दिया है। पूरे देश में अभी तक 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। इसी क्रम में मेरठ से गुजरने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस को 31 मार्च तक रद्द करने का फैसला किया गया है। ये तीनों दिल्ली से वाया मेरठ गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें हैं।
दिल्ली से वाया मेरठ, देहरादून जाने वाली शताब्दी इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन है। रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से इसे रद्द करने का फैसला किया है। जिससे यात्रियों को कोई खतरा न हो सके। इसके अतिरिक्त उज्जैन से चलकर देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं, दिल्ली से वाया मेरठ, जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई। इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।