तीन और अपंजीकृत चिकित्सकों पर एफआईआर
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग ने तीन और अपंजीकृत चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज कराई है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सक ज्योति चौधरी पत्नी उस्मालक चौधरी, श्याम नगर और खालिद पुत्र इकबाल अहमद ( डेन्टल क्लीनिक ) श्याम नगर के विरुद्ध थाना लिसाड़ी गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि दानिश पुत्र अनीस ( अमर क्लीनिक ) फतेहउल्लापुर अम्बेडकर चौक के विरुद्ध थाना लोहिया नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों और शहरी क्षेत्र में बिना प्रशिक्षिण एवं बिना पंजीकरण कराए चिकित्सा कार्य करने वाले चिकित्सकों को आदेशित किया जाता है कि वे तत्काल चिकित्सा कार्य बन्द कर दें, ताकि क्षेत्र में जन-मानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके। अन्यथा विभाग द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।