चार दिसंबर 1954 को मिली थी कॉलेज को जमीन
उत्तर प्रदेश शासन के प्रकाशित गजट में मौजा युसुफपुर की 22.7 एकड़ जमीन सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन को चार दिसंबर 1954 को मिली थी। यह जमीन कॉलेज के भवन और क्रीडा स्थल के लिए दी गई थी।
इन अफसरों ने की जांच
इस मामले की जांच एमडीए के तत्कालीन वीसी गणेश शंकर त्रिपाठी, तत्कालीन एडीएम प्रशासन सीपी सिंह, एडीएम प्रशासन रहे अमरनाथ उपाध्याय, अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल ने की। इन्होंने अपनी रिपोर्ट में पाया कि सनातन धर्म कॉलेज की जमीन पर कॉलेज के भवन और क्रीडा स्थल के अतिरिक्त एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर, एसडी पॉलिटेक्निक, एसडी पब्लिक स्कूल एवं आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/