फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की पंचायत चुनाव से विधानसभा साधने की तैयारी, मेरठ पहुंचने से पहले किसान आंदोलन का भी लिया फीडबैक

Sun, 13 Dec 2020 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शनिवार को मुरादाबाद में दिए दिशा निर्देश तो आज मेरठ में करेंगे बैठक, किसान आंदोलन का लिया फीडबैक
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने मुरादाबाद में संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की तो गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण किया। आज वह मेरठ में होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब उत्तर प्रदेश के मंथन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आने वाले पंचायत चुनावों में जहां भाजपा का परचम लहराने का लक्ष्य है तो इसके बाद पंचायतों के माध्यम से ही 2022 के विधानसभा चुनाव को फिर से साधने की तैयारी है। शनिवार को मुरादाबाद में संगठन की बैठक में उनके एजेंडे में तीन प्रमुख बिंदु रहे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव पर चर्चा के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर न केवल संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया, बल्कि किसानों के बीच जाकर उनसे वार्ता करने का कहा।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवादहीनता नहीं होनी चाहिए क्योंकि यदि लगातार किसानों और जनता से जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों का संवाद बना रहेगा तो विपक्ष के लोग उन्हें बहका नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ता मुख्य भूमिका निभाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत तक हमें अपने कार्यकर्ताओं को चुनकर लाना है क्योंकि ये ही कार्यकर्ता आगे जाकर विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका निभाएंगे। 

बैठक में होंगे 71 लोग 
मुख्यमंत्री भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों समेत 71 लोगों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के अलावा बैठक में मेरठ मंडल के सभी छह जिलों के जिलाध्यक्ष, मेरठ महानगर, गाजियाबाद नगर और गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र की पूरी कमेटी और मेरठ मंडल से प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी के अलावा मेरठ मंडल के सभी भाजपा सांसद, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर भी बैठक में रहेंगे।

भाजपा की बैठक में उठ सकते हैं कई मुद्दे 
संगठन की बैठक में पुलिस-प्रशासन को लेकर कुछ मामले उठ सकते हैं। इससे अधिकारी बेचैन है। सूत्रों के अनुसार कई जनप्रतिनिधि प्रशासन के रवैये से खुश नहीं हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने बात उठ सकती है। 

मेडिकल कॉलेज भी अलर्ट पर 
मुख्यमंत्री कोविड-19 को देखते रविवार को मेडिकल कॉलेज या फिर किसी भी जगह पर अचानक जायजा लेने जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के औचक दौरे को लेकर भी पुलिस तैयार है। अगर मुख्यमंत्री शहर में अंदर आते हैं तो रूट तुरंत निर्धारित हो जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन में 200 पुलिसकर्मी रिजर्व रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें