कुलवंत सिंह स्टेडियम में 14 नवंबर को मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और भाजपा तैयारी में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने यह जानकारी दी।