फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को दी जा रही है चुनौतीः योगी

Sun, 13 Dec 2020 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 

सार

  •  -मोदी जी ने एक्सप्रेस-वे दिया हम जल्दी पूरी कर आएंगे दोनों तरफ गंग नहर कांवड़ मार्ग
  • - मेट्रो को मुजफ्फरनगर तक ले जाने का हमने केंद्र सरकार को भेज दिया है प्रस्ताव
  • - संघर्ष नहीं संवाद से होगा किसानों कृषि कानून का समाधान
  • - किसानों से करो राम राम, अपराधियों का राम नाम सत्य
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के उद्घाटन व विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने किसान आंदोलन  को समर्थन दे रहे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को किसानों के विकास से परेशानी हो रही है। इसलिए वे किसान आंदोलन के बहाने  षडयंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ये वे लोग हैं जो देश की प्रगति, गरीब का विकास और किसान सब सब की समृद्धि नहीं चाहते, वही लोग आज किसान आंदोलन के सहारे देश को अस्थिर करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : सीएम योगी के आगमन को लेकर विरोध की आशंका, पुलिस ने सपा व कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं। इसलिए षडयंत्र रच रहे हैं क्योंकि किसानों को आज गन्ना का भुगतान हो रहा है। किसानों के खाते में पैसा जा रहा है। किसानों के लिए फसल बीमा योजना के साथ कई कार्यक्रम आज चल रहे हैं। ये वही लोग हैं जो भारत से नफरत करते हैं और आज किसान आंदोलन की आड़ में एक बार फिर षडयंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन






कहा कि हमारी सरकार ने यहां गंग नहर के किनारे कांवड़ का एक अतिरिक्त लेन बनाने का निर्णय किया है और इसके लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की सहमति दी है। भारत सरकार के सहयोग से हम 32,000 करोड़ की लागत से मेट्रो का एक नया विकल्प RTTTS के नाम से मेरठ को दिल्ली के साथ जोड़ रहे हैं। ये इतनी बड़ी दूरी से जोड़ने का देश का पहला ऐसा कार्य है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री का फोकस सिर्फ गरीब और किसान पर ही है। आज मोदी जी देश को आगे ले जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसलिए परेशान होकर साजिश रच रहे हैं क्योंकि कश्मीर से धारा 370 हट गई। अयोध्या में राम मंदिर का समाधान हो गया। किसानों के हक को हड़पने वाले बिचौलियों की कमाई बंद हो गई।

आज जिन्हें किसानों की प्रगति और विकास से आपत्ति है वे प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, उनकी रिहाई की मांग किसानों के कन्धों पर बंदूक रखकर की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का किसान हमेशा से देश की प्रगति में अहम योगदान देता रहा है और आगे भी देता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान संवाद से होता है संघर्ष से नहीं।

मुख्यमंत्री ने पौधा लगाकर किया बैठक का शुभारंभ
कृषि विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पौधारोपण किया। उन्होंने बरगद का पौधा लगाया। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आंवला, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सहजन और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अर्जुन का पौधा रोपा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे बैठक स्थल पर पहुंच गए।

भाजपा की बैठक में उठ सकते हैं कई मुद्दे 
संगठन की बैठक में पुलिस-प्रशासन को लेकर कुछ मामले उठ सकते हैं। इससे अधिकारी बेचैन है। सूत्रों के अनुसार कई जनप्रतिनिधि प्रशासन के रवैये से खुश नहीं हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने बात उठ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें