फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Road Show: रातोंरात बनाई सड़क, ऊंचे कराए बिजली के तार, सीएम का कार्यक्रम मिलते ही सुधरे क्षेत्र के हाल

Tue, 23 Apr 2024 05:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में चार माह से टूटी पड़ी घ्ंटाघर से छतरी का पीर जाने वाली रोड सीएम योगी के आगमन की सूचना मिलते ही रातोंरात बन गई। क्षेत्र से अतिक्रमण भी हटा दिया गया। यहीं नहीं बिजली के तारों को भी ऊंचा करा दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाले अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो का कार्यक्रम जारी होते ही नगर निगम से लेकर अन्य सरकारी विभाग सक्रिय हो गए और सुधार कार्यों में जुट गए। पिछले चार माह से टूटी पड़ी घंटाघर से छतरी वाले पीर तक सड़क का रातोंरात निर्माण कर दिया गया। घंटाघर से अतिक्रमण हटा दिया गया।

विज्ञापन


छतरी वाले पीर से लेकर घंटाघर तक लोक निर्माण विभाग की ओर से नाला निर्माण किया गया। इसके साथ ही यहां पर डिवाइडर भी बनाया गया। दोनों कार्यों के चलते पिछले चार माह से लोग परेशान थे।

डिवाइडर के एक ओर सड़क का निर्माण नहीं किया गया था। हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। वहीं दूसरी ओर टूटी सड़क के कारण धूल का गुबार यहां उठता रहता था। इससे पास ही स्थित प्यारे लाल अस्पताल में आने वाले मरीज भी परेशान रहते थे। अब जैसे ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिली तो सड़क की सूरत ही बदल दी गई।

मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए घंटाघर क्षेत्र के आसपास सड़क का निर्माण कराया गया है। जहां सड़क खराब है, वहां सही कराई गई है। - प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
 
विज्ञापन

बिजली के तार ऊंचे कराए
मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हए पीवीवीएनएल की ओर से भी तैयारी की गई है। एहतियात के तौर पर बिजली के लटके हुए तारों को ऊंचा किया गया। दिल्ली चुंगी से लेकर घंटाघर तक तारों के जाल को खत्म कर दिया गया है।

मुख्य अभियंता धीरज सिन्हा व अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने भी सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया और बिजली के तारों को ऊंचा कराया। क्षेत्र में तारों को 15-15 फीट तक ऊंचा करा दिया गया है।

ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरु
मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले दिल्ली चुंगी से लेकर शारदा रोड, कबाड़ी बाजार, बैली बाजार, लाला बाजार तक संबंधित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही ड्रोन से निगरानी की जा रही हैं। होटलों में संदिग्ध लोगो से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया। देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी रूटों पर यातायात टीमें भी अलर्ट रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें