कांवड़ मार्ग पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कांवड़ मार्ग पर छह प्वाइंट अतिसंवेदनशील है। इन प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगी। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में 10 जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। दाहा, बिजरौल, बड़ौत में फूंस वाली मस्जिद, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी, निवाड़ा चैक पोस्ट, गौरीपुरी मोड़ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
कांवड़ियों पर हैलीकाप्टर से होगी पुष्प वर्षा
इस बार भी कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस के अधिकारी हैलीकाप्टर की मदद से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। पुलिस अफसर पुरा में परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों पर भी फूल बरसाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/