मूलभूत सुविधाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। सरकार को हर वर्ग के बच्चों के लिए सस्ती और अच्छी शिक्षा प्राप्त कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि, बच्चे ही देश का भविष्य हैं। -ब्रिजेश पुंडीर, अध्यापक एसएएम इंटर कॉलेज
महिलाओं को आशा है कि सरकार उनका खास ध्यान रखेगी। महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए कोई खास घोषणा की जाएगी। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। उन्हें बस प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। -एकता बिंदल, निवासी प्रद्युमभननगर
सरकार को मंहगाई पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों को टैक्स मुक्त किया जाए। बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त करवाने के लिए सरकार की ओर से अंग्रेजी माध्यम की तरह ही स्कूल खोले जाएं। ताकि हर बालिका पढ़ लिखकर देश को विकसित बनाने में अपना योगदान दे। -माधवी कालड़ा, निवासी हकीकतनगर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/