फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी में दिग्गजों का जमावड़ा, बागपत में CM योगी, सहारनपुर पहुंचे मोहन भागवत, मुजफ्फरनगर में जयंत

Thu, 26 Oct 2023 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। बागपत जनपद में आज जहां सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वहीं सर संघसंचालक मोहन भागवत आज सहारनपुर पहुंचे हैं। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत व जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ आज बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज के मैदान से 351 करोड़ रुपये की 311 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इससे पहले उन्होंने मौजिजाबाद नांगल में श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंग किया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मौजिजाबाद नांगल के श्री शिव गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। वहां सीएम करीब पचास मिनट तक रहेंगे और दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से ही बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण करेंगे। छात्र-छात्राओं को मंच तक लाने और लेकर जाने के लिए विभाग से अधिकारी नामित कर दिए हैं।

विज्ञापन

सर संघ संचालक मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala
सर संघचालक मोहन भागवत पहुंचे सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के सरसावा के लिए आज का दिन बेहद अहम है। श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में देश भर के साधु-संत जुट रहे हैं, जिसमें सर संघचालक मोहन भागवत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

सरसंघचालक मोहन भागवत कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। करीब दो घंटे रुकने के बाद वह सहारनपुर के पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala
मुजफ्फरनगर में आज आएंगे रालोद अध्यक्ष जयंत सिंहएशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को रालोद सम्मानित करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह काकड़ा, बसेड़ा और पुरबालियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि सहारनपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रालोद अध्यक्ष जिले में पहुंचेंगे। काकड़ा, बसेड़ा और पुरबालियान गांव में कार्यक्रम होंगे। खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा रालोद अध्यक्ष किसानों से भी रूबरू होंगे। उधर, रालोद नेताओं ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के झबीरण में जयंत चौधरी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
सहारनपुर जनपद में सरसावा से करीब चार किलोमीटर दूर झबीरण गांव में रालोद मुखिया जयंत चौधरी पहुंचेंगे। वहां पर एशियन खेलों की पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान समारोह होगा। उधर, झबीरण में 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें रालोद मुखिया जयंत चौधरी 10:30 बजे पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

झबीरण में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर बुधवार को रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष राव कैसर, चौधरी धीर सिंह, विधायक अशरफ अली खान और पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली गई है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें