फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आगमन को लेकर विरोध की आशंका, पुलिस ने सपा व कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2020 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
sp supporters - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन को लेकर मेरठ में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं मेरठ में सीएम योगी के दौरे को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते सपा नेता सम्राट मलिक के घर पर रात से खड़ी पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।

विज्ञापन


सपा नेता सम्राट मलिक ने कहा कि स्पष्ट कर देना चाहता हूं, कि चाहे जितनी पुलिस घर भेजो या हमें जेल भेजो, लेकिन हमारे हौसले ना तोड़ पाओगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का इस तरह घर आकर थाने ले जाना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल जैसा माहौल है। आज हम मुख्यमंत्री को किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन हमें सरकार पुलिस द्वारा हमारे मूल अधिकारों का हनन कर रही है।

उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी तरह के विरोध को रोकने के लिए हुए खरखौदा में शनिवार रात में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य रोहित गुर्जर को उनके काजीपुर स्थित घर से किया गिरफ्तार कर थाने भेजा गया। 
विज्ञापन


रोहित गुर्जर ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही चल रही है। आम जन व किसानों की आवाज उठाना भी अब कानूनी अपराध की श्रेणी में इस सरकार ने कर दिया है। जो भी आवाज उठाने की कोशिश कर रहे है उन्हें पुलिस दुवारा पकड़वाया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। हम गिरफ्तारी से न रुकेंगे, न डरेंगे। किसानों के लिए आखरी दम तक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें