फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Meerut Visit: सीएम योगी की मेरठ को सौगात, न्यू टाउनशिप की रखी नींव, बोले-नए मेरठ की तस्वीर सामने आएगी

Mon, 04 Aug 2025 04:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीएम योगी ने मेरठ में न्यू टाउनशिप की आधारशिला रखते हुए कहा कि यह नया मेरठ होगा, जहां लोगों को सस्ते घरों के साथ-साथ आवास, उद्योग और कमर्शियल ज़ोन एक ही जगह मिलेंगे।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने शहर में न्यू टाउनशिप की आधारशिला रखी और कहा कि यह योजना मेरठ के भविष्य की तस्वीर को पूरी तरह बदल देगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा,  आज मेरठ में न्यू टाउनशिप की नींव रखी गई है और अब नए मेरठ की तस्वीर जल्द ही सभी के सामने होगी। यह योजना मेरठ के नागरिकों के लिए आधुनिक और सस्ती जीवनशैली लेकर आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने बताया कि इस टाउनशिप में आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल योजनाएं एक ही स्थान पर विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य लोगों को रोजगार, व्यापार और रहने की सहूलियत एक ही ज़ोन में देना है, जिससे मेरठ को एक नया पहचान मिलेगी।

इस योजना के तहत लोगों को सस्ते दामों में घर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही यह परियोजना मेरठ के स्मार्ट सिटी विज़न को भी गति देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में मेरठ एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में अधिकारियों और आम जनता की बड़ी भागीदारी रही। शहरवासियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे  मेरठ के सुनहरे भविष्य की शुरुआत  बताया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें