उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि चौधरी चरण सिंह ही किसानों के मसीहा थे, सरकारों ने किसानों की आवाज को अनसुना किया गया, सरदार पटेल और बाबा भीमराव जो चाहते थे जो 70 साल में नही हुआ वो प्रधानमंत्री ने 370 हटाकर कर दिया। सीएम ने कहा-भारत की धरती पर आतंकवाद, अलगावाद, भ्रस्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है
सीएम ने कहा-370 की आड़ में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी निशाना बना रहे थे, जम्मू और लद्दाख में संविधान लागू किया पाकिस्तान को बता दिया कि मांद में घुसकर मरेंगे और सेना काश्मीर में यही कर रही है। इस दौरान सीएम योगी ने हरिद्वार कुंभ से पहले गंग नहर की पटरी को डबल करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल रमाला का उद्घाटन वर्ष 1978-79 में भव्य तरीके से कराया गया था। 40 साल बाद मिल की पेराई क्षमता दोगुनी हुई है। चीनी मिल को शामली और बागपत जिले के 43 गांवों के 18 हजार से अधिक किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। भाजपा सरकार ने 403 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया है।
1978-79 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास, तत्कालीन गृहमंत्री चौधरी चरण सिंह और हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवी लाल ने रमाला चीनी मिल का शुभारंभ किया था। पेराई क्षमता कम होने के कारण बाद के सालों में किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
गन्ने का रकबा बढ़ा तो परेशानी और बढ़ी। चीनी मिल प्रदेश में सबसे अधिक देरी से पेराई करती थी। पहले मिल 27500 क्विंटल गन्ने की पेराई रोज करती थी, अब इसकी क्षमता 50 हजार क्विंटल होगी।