फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने मेरठ में जाना कोरोना संक्रमण का हाल, बोले - थ्री टी यानी टेस्ट-ट्रैक और ट्रीट पर देना होगा ध्यान

Sun, 16 May 2021 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीएम कई दिन से यूपी के अलग-अलग जिलों में निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज तीन घंटे वह मेरठ में रहे।
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल स्तरीय दौरा करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में आज मेरठ दौरे पर रहे। शाम पांच बजे तक वह मेरठ में रहे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा, जिसके बाद वह कार से कलेक्ट्रेट के कोविड कमांड कंट्रोल रूम पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से मेरठ पुलिस लाइन पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद किए गए थे। हेलीपैड और पुलिस लाइन में बाहरी लोगों का आवागमन पूरी तरीके से बंद कर दिया गया था। 

पुलिस लाइन में हेलीपैड के आसपास सुरक्षा को लेकर एटीएस व स्पेशल कमांडो तैनात किए गए थे। सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद एसएसपी देख रहे थे। वही पुलिस लाइन से लेकर सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी सभागार तक पीएसी और अन्य भारी संख्या में फोर्स लगाया गया था। पुलिस लाइन हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला कार से पहुंचा।
विज्ञापन

कोविड कमांड सेंटर पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिले के कोविड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया। जहां जिलाधिकारी व कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से पूरे जिले के कोविड अस्पताल के बारे में बातचीत की। साथ ही मरीजों के बारे में और उन्हें मिल रहे चिकित्सा व्यवस्था के बारे में भी स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। पूरे जिले में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे हैं वहां कोविड कमांड सेंटर से उन्हें जोड़ा गया था। 

पुलिस कोविड अस्पताल भी यहीं से देखा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कोविड अस्पताल भी कमांड सेंटर से देखा। जहां पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। यह पुलिस का प्रदेश में पहला पुलिस कोविड अस्पताल है। जिसमें 30 बेड की व्यवस्था है। और यह लेवल 2 का बनाया गया है। इसमें पुलिस लाइन अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पताल के सरकारी डॉक्टर कोरोना का इलाज कर रहे हैं। इससे पहले पुलिसकर्मियों को दिन या रात में अन्य अस्पतालों में भर्ती होना पड़ता था। 

महामारी से मजबूती के साथ लड़ रहा यूपी : सीएम योगी
मेरठ में सीएम योगी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से यूपी मजबूती के साथ लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि  'थ्री टी' यानी टेस्ट ट्रैक और ट्रीट पर ध्यान देना होगा। शासन प्रशासन के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कोरोना वारियर्स ने मेहनत से काम किया है। पिछले 15 दिनों में 1 लाख 45 हजार सक्रिय केस कम हुए हैं।
 
कहा कि यूपी में साढ़े चार करोड़ टेस्ट  हो चुके हैं। यूपी अब तक देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य बन गया है। कहा कि सरप्लस ऑक्सीजन की सप्लाई, मेरठ मंडल में 35 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। अकेले मेरठ में दस ऑक्सीजन प्लांट बनाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के मामले भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में गांव में भी निगरानी समीति काम कर रही है। एक ग्रुप ब्लैक फंगस को लेकर बनाया गया है। एडवाइजरी जारी की गई है। हर जनपद में मुफ्त उपचार की व्यवस्था की है। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने की भी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। 

मेरठ मंडल में 18 साल से ऊपर के 50 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। कहा कि जरूरतमंद 15 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त में दिया जाएगा। राशन, स्ट्रीट वेंडर, मजदूर तबके के लोगों को भरण पोषण भत्ता, दिया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को जागरूक बनाने की पूरी तैयारी चल रही है।
 
 मेरठ मेडिकल में आईसीयू बनाने की योजना है। सीएम योगी ने मीडिया से अपील की कि महामारी से लड़ने के लि जागरूक बनाना एक बड़ा काम होगा। गंभीर बीमारी के मरीज घर से न निकलें। 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और दस साल उम्र से नीचे के बच्चे घरों में ही रहें। घरों में भी मास्क का इस्तेमाल करें। 

इसके बाद मुख्यमंत्री खरखौदा के बिजौली गांव में पहुंचे जहां सीएम योगी ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर पहुंचकर उससे बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव के पीएचसी पहुंचे जहां उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण की व्यवस्थाओं के बारे में बात की। 

गमले, कुर्सी लगाकर चकाचक कर रहे पीएचसी
बिजौली के पीएचसी को सुबह से ही चकाचक करने का कार्य किया गया। चिकित्सा केंद्र के बाहर गमले, कुर्सी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 12 लोग कोरोना संक्रमित है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले किसी ने भी यहां की सुध नही ली ।

कोरोना मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश भर में दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद 17 मई (सोमवार) को मुजफ्फरनगर में निरीक्षण करके दोपहर करीब डेढ़ बजे राजकीय विमान से सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से वाया कार सीधे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें