फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Visit Meerut: 'खुराक लिए बगैर...' सुरक्षा रोके जाने पर भड़के पूर्व विधायक संगीत सोम, सीओ को दी धमकी

Thu, 22 Jan 2026 02:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम की सुरक्षा टीम को पुलिस ने रोका। आरोप है कि इस दौरान पुलिस अधिकारी को धमकी दी गई। हालांकि बाद में सुरक्षा टीम पैदल ही आगे बढ़ी।

विज्ञापन
संगीत सोम की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। इसी कार्यक्रम में जाते समय पूर्व विधायक संगीत सोम की सुरक्षा टीम को पुलिस ने रोक दिया। यह घटना उस समय हुई जब संगीत सोम अपने काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी से नोकझोंक का आरोप
आरोप है कि पुलिस द्वारा सुरक्षा टीम को रोके जाने पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी (सीओ) को धमकी दी। इस दौरान माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Meerut Visit: मुख्यमंत्री योगी खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा कड़ी-ये रहेगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल आगे बढ़ी सुरक्षा टीम
पुलिस के रोके जाने के बावजूद, संगीत सोम की सुरक्षा टीम ने पैदल ही आगे बढ़ते हुए उनकी सुरक्षा जारी रखी। हालांकि, इस घटना से किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई।

प्रशासन ने लिया संज्ञान
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। फिलहाल सुरक्षा रोके जाने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। वहीं एक वीडियो में वह कहते सुने जा सकते हैं कि खुराक लिए बगैर...। आरोप है कि वह सीओ से बात कर रहे थे और फिर उन्होंने इस तरह के शब्द प्रयोग किए।

पूर्व विधायक संगीत सोम भाजपा के चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर हुई इस घटना को राजनीतिक और सुरक्षा प्रोटोकॉल दोनों नजरियों से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें