सरधना। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में शताब्दी पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य की नगर निकाय संस्थाओं से सीधा संवाद लाइव स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित किया गया। नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम सहित नगर के समस्त सभासद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंजलि, कविता, मुकेश, तनिका जैन, संजय, शानू जैन, नेहा जैन, राहुल, शकील, शहजाद, शाहिद, फरमान, मन्नान, आशीष त्यागी, तारिक हसन, इमरान शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत 2047 के विजन को साझा किया और नगरों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने नगरीय विकास में जन सहभागिता और सशक्त स्थानीय निकायों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।