फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा कड़ी, आज रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 18 Nov 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामलीला मैदान में सीएम की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा को देखते हुए एटीएस की टीम और लखनऊ से स्पेशल कमांडो भी पहुंच गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए एक एसपी अलग से मेरठ आए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एसपी  क्राइम शिवराम यादव, एसपी देहात राजेश कुमार और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने सभी सीओ, थाना प्रभारी और दूसरे जिलों से आयी फोर्स के साथ रिहर्सल किया। जनसभा स्थल पर छह एडिशनल एसपी, 14 सीओ, 37 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर, 252 एसआई, 18 महिला दरोगा, 72 एचसीपी, और एक हजार सिपाही तैनात किए हैं। जनसभा स्थल को पांच भागों में बांटा गया है। प्रत्येक गैलरी और स्थान पर दो दो सीओ ओर तीन तीन थाना प्रभारी लगाये हैं। एक हजार पुलिसकमियों की डयूटी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली रोड पर लगाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि एटीएस ने मंच को अपने घेरे में ले लिया है। एलआईयू, इंटेलीजेंस की टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाएड, और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात कर दी गई है। पांच सौ मीटर के दायरे में आसपास के घरों की छतों पर पुलिस का पहरा रहेगा। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। 

दिल्ली रोड पर आज रहेगा रूट डायवर्जन
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। रैली के लिए तीन स्थानों पर बसों की पार्किंग बनाई गई है। जीरो माइल व बेगमपुल से बसें शहर में नहीं आएंगी। कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी, एल ब्लॉक, बिजली बंबा बाईपास के रास्ते नूरनगर से सीधे माधवपुरम में रैली की बस पहुंचेगी। माधवपुरम में बसों की पार्किंग बनाई गई है। परतापुर तिराहे की तरफ से आने वाली रैली की बसों के लिए दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में पार्किंग बनाई गई है। बागपत, रोहटा रोड और मोदीपुरम की तरफ से आने वाली रैली की बसें भी परतापुर तिराहे से आकर मंडी में पहुंचेंगी। चार पहिया वाहनों के  लिए ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग बनाई गई है। वहीं, दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें परतापुर तिराहे से कंकरखेड़ा बाईपास से जीरोमाइल, बेगमपुल होकर भैसाली बस अड्डे पहुंचेगी। इसी रूट से वापस जाएंगी। परतापुर तिराहे से बेगमपुल के बीच सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रूट डायवर्जन व्यवस्था सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें