मेरठ। उप्र सहकारिता विभाग की और से सदस्यता महाअभियान में सफलता हासिल करने पर रविवार को लखनऊ में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यूपी में पहला स्थान पाने वाले मेरठ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल कुमार शर्मा को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने सम्मानित किया।
मेरठ जिला सहकारी बैंक ने 2025 के सदस्यता अभियान में 28,155 खाते खोले और 125.21 करोड़ रु. धनराशि जमा कराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की ऐतिहासिक सफलता है। बैंक ने यूपी में सबसे अधिक किसानों को सहकारी समितियों के सदस्य बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इनसे अन्य जिला सहकारी बैंकों को भी शिक्षा लेनी चाहिए। जिला सहकारी बैंक मेरठ को 70, 000 नये सदस्य बनाने जाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन बैंक ने लक्ष्य से अधिक 73,681 नये सदस्य बनाकर बैक ने लगभग 106 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की।