फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डिटेल से बदमाशों का लगा रहे सुराग

Sat, 14 Feb 2026 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंदत गांव में डकैती का मामला, पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिजन और ग्रामीणों से की बात
विज्ञापन

-मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, कई टीमें जुटी
-परिजन-ग्रामीणों ने उठाई जल्द खुलासे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। बृहस्पतिवार रात को गांव सौंदत में किसान इसरार अहमद के मकान में हुई डकैती के खुलासे के लिए पुलिस आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। शनिवार को एसपी देहात ने गांव सौंदत पहुंचकर पीड़ित परिजन और ग्रामीणों से बात की। घटना के बाद पीड़ित परिवार के अलावा ग्रामीण भी दहशत में है। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासा कर बदमाशों को पकड़ने की मांग की।
शनिवार को एसपी देहात अभिजीत सिंह, एएसपी बजरंग प्रसाद, सीओ सदर देहात सुधीर कुमार घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने फिर से घटना के बारे में पीड़ित परिजन और ग्रामीणों से जानकारी ली। परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि डकैती की वारदात से परिजन व ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने जल्द खुलासे की मांग की। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने क्राइम बांच, एसओजी, सर्विलांस और पुलिस टीम गठित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात गांव सौंदत निवासी किसान इसरार अहमद के मकान में घुसकर चार नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी। मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरों में उनकी पुत्रवधु गुड्डी और गुलबहार सोई थी। नीचे बने बरामदे के दो कमरों में चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए अनवरी के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। बदमाश एक कमरे का ताला तोड़कर सेफ में रखे 17 लाख 50 हजार रुपये की नकदी और दूसरे कमरे में रखी सेफ से करीब 15 लाख के सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले गए थे। कुल 35 लाख की नकदी और जेवरात की लूट हुई थी। डीआइजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी टैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें