विश्वविद्यालय के आशुलिपिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मेरठ। जागृति विहार में विश्वविद्यालय के आशुलिपिक की शुक्रवार रात घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर- 8 के रहने वाले रतन सिंह (48) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में माइक्रोबॉयलाजी विभाग में आशुलिपिक थे। शुक्रवार रात आठ बजे घर वह घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ का कहना है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी और अन्य प्रोफेसर भी मौके पर पहुंचे। एसओ मेडिकल ने बताया कि पहले बताया गया कि किसी जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हुई है, लेकिन परिवार के सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।