फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिपिक पर नशे में रक्षा लेखा नियंत्रक के कक्ष में घुसने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ लेखा अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय में तैनात लिपिक दानिश खान पर शुक्रवार को शराब के नशे में कार्यालय पहुंचकर हंगामा करने को आरोप है। वरिष्ठ लेखा अधिकारी दीपक कुमार गौतम की तहरीर पर पुलिस ने लिपिक दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। लिपिक पर अधिकारियों को धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
सर्वोदय कॉलोनी निवासी वरिष्ठ लेखा अधिकारी दीपक कुमार गौतम ने लाल कुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि कार्यालय में दानिश खान लिपिक के पद पर कार्यरत है। 22 जुलाई से लिपिक कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे दानिश अपनी कार से कार्यालय परिसर पहुंचे। आरोप है कि उस समय वह नशे में थे। कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।
विज्ञापन

आरोप है कि शाम करीब सात बजे दानिश खान ने बिना अनुमति रक्षा लेखा नियंत्रक कक्ष में जबरन प्रवेश करने लगे। इस दौरान रक्षा लेखा नियंत्रक के निजी सचिव दिनेश सिंह और उपेंद्र कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर लिपिक ने दोनों अधिकारियों को धमकी दी और अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ लेखा अधिकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले भी आरोपी लिपिक दानिश नशे में कार्यालय पहुंचे थे और रक्षा लेखा नियंत्रक के कक्ष में प्रवेश कर अनुचित व्यवहार किया था। आरोपी कर्मचारी पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें