फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाएं निपटाएं, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सदर बाजार थाने में समाधान दिवस पर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने और लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि गणतंत्र दिवस सहित आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बस अड्डाें और होटलों में सघन चेकिंग करें। महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर का उचित रखरखाव किया जाए। मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निदान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के लोगों से संवाद करें एवं सवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाएं। थाने की बैरक, मैस, परिसर आदि की बेहतर सफाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें