रोहटा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना में स्वच्
रोहटा। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ कॉलेज परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश समाज को दिया।
प्राचार्य प्रो. रंजू नारंग ने कहा कि स्वच्छता केवल सेवा नहीं, बल्कि एक संस्कार है। इसे हमें अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। छात्रों का यह उत्साह निश्चित ही समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। कार्यक्रम अधिकारी हरमीत सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान महज एक सफाई कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज में जन-जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान मदनपाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. मेघराज सिंह, राजीव कुमार, सुबोध कुमार और शिवांक सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।