छठ पूजा के अवसर पर मध्य गंग नहर की सफाई करते नगर पंचायत के कर्मचारी स्रोत नगर पंचायत
हस्तिनापुर। छठ पूजा के अवसर पर नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक के निर्देश पर कस्बे के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ मध्य गंग नहर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। ताकि व्रतधारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।
रविवार को मनाए जाने वाले छठ पूजा त्योहार के अवसर पर सफाई अभियान के दौरान मध्य गंग नहर घाट पर जमा गंदगी, कचरा और झाड़ियों को हटाया गया। छठ पूजा से पूर्व चेयरपर्सन सुधा खटीक ने सफाई अभियान की समीक्षा की और कहा कि समय रहते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि अगर किसी श्रद्धालु को परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत कर्मियों की होगी। इस मौके पर नगर पंचायत की ओर से घाटों की सफाई और सजावट के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। कस्बे प्रमुख सरोवरों के पास भी साफ सफाई की गई। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने सभी श्रद्धालुओं से भी घाट की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
छठ पूजा के अवसर पर मध्य गंग नहर की सफाई करते नगर पंचायत के कर्मचारी स्रोत नगर पंचायत