दौराला- सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सिवाया गांव के श्मशान में पौधा रोपित करते भाजपाई। स्रोत : स्वयं
दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सिवाया गांव के श्मशान में सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित किए और देखभाल का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा रहे। उन्होंने के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्मशान में घास साफ की। इसके बाद विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। शिव कुमार राणा ने ग्रामीणों से एक पौधा मां के नाम लगाने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, समीर, ओमप्रकाश, रवि, जितेंद्र, कुलदीप सिंह, सौरभ अवस्थी, संजीव, अमित, संजय, प्रशांत, अशोक, यशवीर, सुजीत, अवनीश, अंकित, नीरज आदि मौजूद रहे। संवाद