फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पटरी मार्गों की सफाई शुरू, टूटे पड़े हैं क्रश बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अगले माह 12 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही गंगनहर चौ. चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग और पुरा महादेव की तरफ जाने वाले मार्गों की सफाई व्यवस्था शुरू हो गई है। गंगनहर किनारे लगाए गए क्रश बैरियर अभी भी जगह-जगह टूटे पड़े हैं। सड़कें तो अधिकतर दुरुस्त हैं, लेकिन पथ प्रकाश, हैंडपंप आदि की व्यवस्था पर अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। एक दिन पहले ही कमिश्नर और डीआईजी द्वारा बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

23 जुलाई को शिवरात्रि है। 10-12 दिन पहले ही शिवभक्त कांवडियां कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार, गोमुख आदि के लिए रवाना होने होते हैं। लाखों की भीड़ को व्यवस्थित करने और शहर की जनता को जाम से बचाव के लिए प्रशासन ने शिवभक्तों के लिए हरिद्वार से मेरठ होकर गाजियाबाद की तरफ जाने वाली गंगनहर की पटरी को निश्चित किया हुआ है। इस पटरी को चौ. चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का नाम भी दिया हुआ है।

नावले की कोठी से पहुंचते हैं पुरा महादेव मार्ग
हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव पहुंचने वाले शिवभक्त कांवडियां मुजफ्फरनगर सीमा में नावले की कोठी से रजबहे की पटरी होते हुए सफर तय करते हैं। गंगनहर शाखा के अधिशासी अभियंता विकास कुमार का कहना है कि रजबहे की पटरी की सफाई की कार्य योजना तैयार हो चुकी है। शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के कर्मचारी कांवड़ मार्ग पर कर रहे हैं सफाई
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सलावा से लेकर भलसोना पुल व पूठखास में पटरी की मरम्मत और साफ-सफाई कार्य किया जा रहा है। नहर की पटरी पर पड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को सफाई में लगाया गया है। गांव सलावा, कपसाड़, भलसोना के पास क्रश बेरियर टूटे पड़े हैं। इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। अटेरना और सलावा में कई स्थानों पर एचटी लाइन झुकी है। जिससे बड़ी कांवड़ को खतरा हो सकता है।

यहां लगते हैं अधिक कांवड़ शिविर
सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर सलावा, कपसाड़, अटेरना, मानपुरी, सरधना पुल, नानू पुल, भलसोना, जटपुरा, डूंगर व पूठखास में शिवभक्तों के लिए शिविर लगाए जाते हैं। तहसीलदार रवि प्रजापति का कहना है कि सफाई का कार्य शुरू हो गया है। बाकी सभी जिम्मेदार विभाग मार्ग की मरम्मत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, शौचालयों की व्यवस्था, विद्युत पोल की सुरक्षा, पथ प्रकाश और ट्रैफिक डायवर्जन आदि पर काम करेंगे।

अधूरी पड़ी है कांवड़ मार्ग पर तैयारी
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र में गंगनहर की पटरी पर अभी तक मार्ग की सफाई और अन्य कार्य शुरू नहीं हुए हैं। मार्ग के किनारे जगह जगह झाड़ियां पेड़ टूटे पड़े हैं। जानी गंगनहर पुल स्थित मेरठ बागपत मार्ग पर लगी एनएचएआई की लाइटें काफी लंबे समय से खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें