फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

विज्ञापन
दौराला - बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी और शिक्षक।
विज्ञापन
दौराला। समौली रोड स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जूनियर विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा ने बताया कि जूनियर विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों के समक्ष कॉलेज में बिताए अपने पल और अनुभव को साझा किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कविता, गीत और सामूहिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। सत्यपाल सिंह वर्मा ने विद्यार्थियों को सदैव अनुशासन में रहने, अपने गुरु का आदर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से परीक्षा के समय सोशल मीडिया से दूर रहने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। पूनम बंसल, दीपशिखा, सुनीता, दीपक, विनोद, ईशा, संजना, नीता, कविता, शालिनी, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें