फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा में पास होने के मंत्र बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कई एपिसोड में विभाजित इस कार्यक्रम का प्रथम भाग आज प्रसारित किया गया, जिसको विद्यालय के कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चों ने इस लाइव प्रसारण को विद्यालय में प्रोजेक्टर और स्मार्ट बोर्ड की सहायता से देखा। कार्यक्रम में शामिल बच्चों के द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों को विद्यालय के बच्चों ने ध्यान से सुना और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उसके उत्तर को भी ध्यानपूर्वक सुना। बच्चों के साथ-साथ कक्षा नौवीं से 12वीं में पढ़ाने वाले अध्यापकों ने भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रसारण को विद्यालय चेयरमैन जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी और डायरेक्टर आशा चौधरी ने भी देखा। उन्होंने शिक्षकों और बच्चों को परीक्षा में सफलता के सभी मंत्रों को अपने जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें