फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली सफाई के विवाद में संघर्ष, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्षाें से महिला व युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी साजो पत्नी शाहिद ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रही थी। हीना पुत्री सनव्वर ने नाली सफाई का विरोध करते हुए उसके साथ गाली गलौज कर दी। उसके परिजनों ने हीना को धमका कर उसके घर भेज दिया। इसके बाद सनव्वर पक्ष के कई लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें साजो गंभीर रूप से घायल हो गई।
दूसरे पक्ष से सनव्वर ने बताया कि उसकी बेटी हीना खेत से काम कर घर आ रही थी। रास्ते में साजो ने उसकी बेटी के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों के पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान साजो व हीना गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां साजो मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें