फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मामूली बात पर महमूदपुर सिखेड़ा में संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के चाचा-भतीजे में शराब पिलाने को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर में भर्ती करवाया। गंभीर हालत में एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रूपचंद, हरकेश और राकेश तीन सगे भाई हैं। रूपचंद के कोई बेटा नहीं होने पर उसने छोटे भाई हरकेश के पांच बेटों में से मंझले बेटे अमित को बचपन में ही गोद ले लिया था। हरकेश का आरोप है कि उसका छोटा भाई राकेश व बड़ा भाई रूपचंद उसके गोद लिए बेटे को शराब पिलाकर बिगाड़ रहे हैं। रूपचंद का कहना है कि उसने अमित को अपना नाम और प्रॉपर्टी दे रखी है। अमित पर उसका हक है। उसका कहना है कि शराब पिलाकर बिगाड़ने की बात कहकर बेवजह झगड़ा कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अमित अपने चाचा राकेश की बाइक मांग कर शराब पीने चला गया था। इसी बात पर दोनों परिवारों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में ग्रामीणों ने फैसला कराकर मामले को निपटा दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि तभी हरकेश के बेटों ने कसम खा ली थी कि कल तक उसके हाथ पैर तोड़ देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राकेश पास की दुकान से घरेलू सामान लेने जा रहा था। रास्ते में घात लगाए खड़े हरकेश व उसके पुत्रों ने पाइप से हमला कर राकेश केा गंभीर रूप से घायल कर दिया। राकेश को बचाने आई उसकी पत्नी मुकेश पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राकेश, पत्नी मुकेश को हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से राकेश को मेरठ रेफर कर दिया।
दूसरे पक्ष से भतीजा लोकेश, लव कुश व एक युवती घायल हो गई। इनको भी इलाज के लिए हस्तिनापुर भेजा। पुलिस का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए हस्तिनापुर भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें